फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जादुई करतब देख हैरत में पड़ गए बच्चे

Fri, 24 Nov 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी के यूरो इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को करतब दिखाते जादूगर अशोक सम्राट। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। यूरो इंटरनेशनल स्कूल में मैजिक शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जादूगर अशोक सम्राट ने ज्ञानवर्धक और जादुई करतब दिखाकर कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों का भरपूर मनोरंजन किया और विद्यार्थियों ने इस कला के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समझने का प्रयास किया। जादूगर का प्रयास रहा कि विभिन्न गतिविधियों से बच्चों को विज्ञान और सामाजिक दर्शन से अवगत कराए। तरह-तरह के जादुई करतबों को देखकर बच्चे हैरत में पड़ गए। बच्चों ने जादू देखने के साथ साथ मैजिक करना भी सीखा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जादू एक प्रदर्शन कला है जो हाथ की सफाई के मंचन के द्वारा या विशुद्ध रूप से प्राकृतिक साधनों का उपयोग करते हुए प्रकटत: असंभव या अलौकिक करतबों के भ्रम जाल की रचना की ओर से दर्शकों का मनोरंजन करती है। इन करतबों को जादुई हाथ की सफाई, प्रभाव या भ्रम जाल कहा जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें