फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यालयों में उत्साह के साथ पहुंचे बच्चे

Tue, 02 Jul 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार को विद्यालय खुल गए। दोस्तों से मिलने के लिए बेताब बच्चे उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे। हालांकि पहले दिन किसी स्कूल में 30 तो किसी में बच्चों की उपस्थिति 50 फीसदी रही। पहले दिन स्कूलों में गीत-संगीत व अन्य मनोरंजक गतिविधियां कराई गईं जिससे विद्यार्थी चहकते नजर आए।
स्कूलों में अध्यापकों ने विद्यार्थियों से ग्रीष्मकालीन अवकाश के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से अवकाश के दौरान की जाने वाली गतिविधियों के बारे में पूछा। विद्यार्थियों ने भी अपने ग्रीष्मकालीन गतिविधियों के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने बताया कि छुट्टियों में वे अपने नाना नानी के घर गए। कुछ विद्यार्थियों ने कहा कि वे घूमने के लिए धार्मिक स्थलों पर गए। कुछ का कहना रहा कि वह पहाड़ी क्षेत्रों में छुट्टियां बीता कर आए हैं। अध्यापकों का कहना है कि पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या औसत से कम ही दर्ज की जाती है।
विज्ञापन

विद्यार्थी एक महीने की छुट्टी के बाद स्कूल पहुंच रहे हैं, इसे देखते हुए स्कूलों में पानी की व्यवस्था, बच्चों के बैठने के लिए बैंच व स्टाफ के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है या नहीं, इस दिशा में भी विभाग लगातार काम कर रहा है। स्कूल भवनों की मरम्मत कराने की हिदायत दी गई है ताकि कहीं छत से पानी टपकने की शिकायत न मिले।
पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करेंगे विद्यार्थी
पौधारोपण अभियान के तहत विद्यार्थी अपने द्वारा लगााए गए पौधे व परिजनों संग सेल्फी लेकर पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों को पुरस्कार के तौर पर 10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। जिले में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग हर साल पौधारोपण अभियान चलाता है। इस बार गर्मी को देखते हुए अभियान बड़े स्तर पर चलेगा। स्कूलों के आसपास के लोगों को भी पौधे लगाने के लिए जागरूक किया जाएगा। अभियान में बालवाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

-
वर्जन
पहले दिन विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। पहले दिन विद्यार्थियों से गीत, संगीत अन्य गतिविधियां करवाई गई। नियमित रूप से स्कूल लगेंगे और पढ़ाई सुचारू रूप से चलेगी। -कपिल पूनिया, डीईईओ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें