फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विश्व शांति मैराथन में दौड़े बच्चे

Thu, 03 Oct 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर नसियां जी के प्रांगण में बुधवार सुबह 7 बजे भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व शांति मैराथन का आयोजन किया गया। दौड़ में श्री अकलंक शरणालय छात्रावास के 52 और श्री दिगंबर जैन समाज के लगभग 60 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतिवीर अजित प्रसाद जैन, डॉ. अजेश जैन, क्षेत्रीय संयोजक वीर राजेंद्र जैन, जैन मिलन रेवाड़ी शाखा के अध्यक्ष अतिवीर अरुण जैन, मंत्री वीर अमित जैन सहित दोनों शाखाओं के लगभग 50 सदस्य और जैन समाज रेवाड़ी के 70 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। विजेताओं को जैन मिलन रेवाड़ी शाखा के अध्यक्ष अतिवीर अरुण जैन द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें