फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में बच्चों ने लगाया पौधा, लिया संरक्षण का संकल्प

विज्ञापन
फोटो : 32स्कूल में पौधरोपण करते विद्यार्थी साथ में शिक्षकगण। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
बावल। गांव नैहचाना स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की देखभाल की शपथ ली। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह ने कहा कि छात्रों ने पूरे उत्साह से पौधे लगाए और यह संकल्प लिया कि वे इन पौधों की नियमित देखभाल करेंगे। उन्होंने कहा कि पौधे नहीं लगाओगे तो आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध पर्यावरण कहां से लाओगे। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के समय लोगों को शुद्ध वायु और ऑक्सीजन की महत्ता का वास्तविक अर्थ समझ में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें