परिणाम आने के बाद झाड़ौदा स्कूल परिसर में एकजुट शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
कोसली। झाड़ौदा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की मुस्कान ने 500 में से 451 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। आशीष कुमार ने 449 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महक ने 446 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 52 छात्र-छात्राएं मेरिट स्थान पर रहीं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान विजय यादव, सरपंच इंद्रजीत, पूर्व प्रधान सत्यनारायण, शिक्षाविद सतीश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।