रेवाड़ी। विजयदशमी को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के मोहल्ला बास सीताराम में 13 साल से कम उम्र के बच्चों ने मिलकर करीब 20 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किए। बच्चों ने अपनी मेहनत और आपसी सहयोग से इस पुतले को बनाया। पुतला तैयार करने में हिमांशु शर्मा, देवेश, भविष्य, पीयूष और जतिन सहित अन्य बच्चों ने भाग लिए। बच्चों ने मिलकर रावण के पुतले को आकार दिए और इसे तैयार करने में अपना समय और मेहनत लगाई। उनके लिए यह काम केवल पुतला बनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मिल-जुलकर काम करने और त्योहार की खुशियां साझा करने का अवसर भी बना। बच्चों की इस पहल से त्योहार को लेकर मोहल्ले में उत्साह का माहौल रहा।