जीएसएस स्कूल आकेड़ा में विद्यार्थियों को मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक करते स्वास्थ्य नि
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को जीएसएस स्कूल आकेड़ा में विद्यार्थियों को मच्छर जनित बीमारियों डेंगू और मलेरिया से बचाव की जानकारी दी। पीएचसी आकेड़ा के स्वास्थ्य निरीक्षक कपूर सिंह ने डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए घर, स्कूल और आसपास के क्षेत्र में कहीं भी पानी जमा नहीं होने देना चाहिए। गड्ढों, पुराने बर्तनों, टायरों, पानी की टंकियों और अन्य स्थानों पर जमा पानी मच्छरों के पनपने का कारण बन सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को कूलर और गमलों की नियमित सफाई करने तथा उनमें पानी जमा न होने देने की सलाह दी। इसके अलावा सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने और घर के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।