फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली रोड स्थित इंद्रलोक पार्ट-टू कॉलोनी में बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता (सीएम फ्लाइंग) ने पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट पर छापा मारा। बिना लाइसेंस के बोतल बंद पानी का प्लांट चलाया जा रहा था। सीएम फ्लाइंग को बड़ी मात्रा में पानी से भरी बोतलें मिलीं। सीएम फ्लाइंग टीम द्वारा पानी के सैंपल भी लिए गए। बिजली लोड की भी जांच की गई। प्लांट में क्षमता से अधिक बिजली का लोड मिला है। बिजली निगम द्वारा भी प्लांट पर कार्रवाई की जा रही है। मई माह में भी प्लांट पर कार्रवाई की गई थी, इसके बावजूद अभी भी प्लांट चल रहा था।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली कि इंद्रलोक पार्ट-टू में बिना लाइसेंस के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर प्लांट चलाया जा रहा है। सीएम फ्लाइंग के एसआई सतेंद्र सिंह ने अपनी टीम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी व बिजली निगम के सिटी-टू के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार के साथ मौके पर छापा मारा। प्लांट में बोतलों में पानी भरकर पैक किया जा रहा था। टीम को मौके पर एक लीटर बोतल पानी की 580 पेटियां व 250 एमएल की 280 पेटियां मिली हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा पैकेज्ड पानी के सैंपल लिए गए। बिजली निगम अधिकारी ने भी प्लांट की जांच की। प्लांट के लिए 10 किलोवाट का मीटर लिया हुआ था, जबकि जांच के दौरान मौके पर 34.45 किलोवाट का लोड मिला है। 20 मई को भी पानी के सैंपल लिए गए थे और भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) का लाइसेंस नहीं होने पर आयुक्त को भी पत्र लिखा गया था। सैंपल रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें