फोटो : 22रेवाड़ी। एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी देते वक्ता। स्रोत : स्कूल
कोसली। खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्कूल प्रबंधन समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में सुभाष एबीआरसी ने प्रबंधन समिति के प्रधान एवं सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया। समिति के समक्ष कक्षा दसवीं व बारहवीं के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक स्तर भी जांचा गया। संबंधित अध्यापकों-प्राध्यापकों द्वारा छात्र-छात्राओं की पढ़ाई संबंधी रिपोर्ट से माता पिता को अवगत कराया गया। माता -पिता द्वारा भी विश्वास दिलाया गया कि बच्चों की पढ़ाई में हम भी पूर्ण रूप से सहयोग करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल प्राचार्य राजेंद्र सिंह एवं स्टाफ सदस्यों का बच्चों की पढ़ाई की तरफ विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधान पूर्ण सिंह, उपप्रधान सुनील, सूरज पंच एवं रामावतार यादव आदि उपस्थित रहे।