फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल बच्चों के लिए अभिशाप, इसे रोकने के लिए उठाने होंगे कदम : होशियार सिंह

Tue, 21 Feb 2023 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय-देहलावास गुलाबपुरा में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसडीएम ने विद्यार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा करते हुए बच्चों को और अधिक मेहनत कर जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

एसडीएम होशियार सिंह ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी परीक्षार्थी बिना किसी तनाव व डर के परीक्षाएं दें। मेहनत के साथ अपनी तैयारी करें और शांत मन से परीक्षा को पूरा करें। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को समझना होगा कि इन परीक्षाओं में नकल से पास होकर स्वयं अपने भविष्य को अंधकारमय बनाना है। आज प्रतियोगिता का जमाना है और बिना ज्ञान के प्रतियोगिता से पार पाना आसान नहीं है। नकल रहित परीक्षा समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नकल हमारे बच्चों के लिए एक अभिशाप है और इसे रोकने के लिए सबको मिलकर कदम उठाने की जरूरत है।
इस अवसर पर एनएमएसएस परीक्षा में जिले भर मे सर्वाधिक सात सफल बच्चों के साथ-2 अन्य खण्ड व जिला स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अजय शर्मा प्राचार्य रा व मा0वि0 -देहलावास गुलाबपुरा द्वारा रागिनी के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डीईओ नसीब सिंह, डीईईओ विरेन्द्र नारा, राजकुमार जलवा, प्रचार्य अनिल कुमार, चन्द्र प्रकाश, हरिप्रकाश, अजय शर्मा, पूर्व सरपंच राजकुमार, सरपंच मीना देवी, सुनीता देवी, इन्द्र कुमार, सतबीर सिंह, सुनील कुमार, सतवीर सिंह प्रवक्ता एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। मंच संचालन पवन कुमार प्रवक्ता द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें