रेवाड़ी। गांव मुक्तिवाड़ा में नौकरी दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 96 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव मुक्तिवाड़ा निवासी हीरालाल ने बताया कि 4 सितंबर को उसके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने नौकरी लगवाने का दावा किया। उसकी बातों में आकर आरोपियों को कई बार में कुल 96 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद पता लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पीड़ित ने जगन गेट चौकी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।