कोसली। गांव मूसेपुर में क्रेडिट कार्ड के नाम पर 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव मूसेपुर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि बीते दिन एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें क्रेडिट कार्ड चालू कराने के बारे में बताया गया। उनकी बातों में आकर जब उनके भेजे गए लिंक पर क्लिक किया तो खाते से कई बार में 60 हजार रुपये कट गए। जाटूसाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया है।