रेवाड़ी। गांव राजपुरा इस्तमुरार में एक व्यक्ति के साथ साइबर शातिरों ने 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी। उसे एक कंपनी का मेंबरशिप दिलाने का झांसा दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव राजपुरा इस्तमुरार निवासी आशीष कुमार ने बताया कि वह एक कंपनी में कार्यरत है। पीड़िता के मुताबिक 3 अगस्त को उसने एक कंपनी का मेंबरशिप लिया था। जिसके लिए उसने 30 हजार रुपये दिए थे। लेकिन जब उसको कंपनी द्वारा कोई सर्विस नहीं मिली तब उसने कंपनी को फोन किया जो कि नंबर बंद था, जिसके बाद उसको पता लगा कि उसके साथ 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी हो गई। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।