रेवाड़ी। इनेलो जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव ने कहा कि इनेलो प्रदेश के अध्यक्ष नफे सिंह राठी की जिस प्रकार दिन दहाड़े गोलियां मारकर हत्या कर दी उससे ये बिल्कुल साफ हो गया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल ठप हो चुकी है। आज प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं आए दिन लूट, फिरौती, हत्या, महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाओं में इजाफा हो रहा और प्रदेश की सरकार सत्ता के नशे में चूर है, जिसकी वजह से हर व्यक्ति आज भय के साये में जीवन यापन कर रहा है। इस हत्याकांड की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। ऐसी घटनाओं से भारतीय जनता पार्टी को सबक लेते हुए तत्काल प्रभाव से अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करवानी चाहिए और प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। डॉ. राजपाल यादव ने कहा कि अपराधी किसी के सगे नहीं होते यह पूरे समाज को दूषित करते हैं इसलिए इनका जितनी जल्दी हो खात्मा करने के लिए कदम उठाने चाहिए। यही नहीं प्रदेश सरकार को चौधरी नफे सिंह राठी को उचित सुरक्षा देनी चाहिए थी क्योंकि उनको लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थी। इस बात को उन्होंने मुख्यमंत्री व स्थानीय पुलिस को भी शिकायत दी, लेकिन न तो पुलिस ने न ही मुख्यमंत्री ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नही लिया और नतीजा यह निकला कि चौधरी नफे सिंह राठी के हत्यारे अपने नापाक इरादों को पूरा कर दिया। आज मुख्यमंत्री को चौधरी नफे सिंह राठी को उचित सुरक्षा मुहैया नही करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।