फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कुख्यात गैंगस्टर राजकुमार उर्फ झोटा व उसके साथियों पर आरोप तय

Sun, 17 Sep 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। एएसजे डाॅ. सुशील कुमार गर्ग की अदालत कुख्यात गैंगस्टर राजकुमार उर्फ झोटा व उसके 10 अन्य साथियों पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं के तहत दर्ज मामले में आरोप तय कर दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई अगले साल 4 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

धारूहेड़ा निवासी विकास गत वर्ष 8 जून को अपने दोस्त आजाद चौक निवासी भीमा सैनी के पिता की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। वहां से फ्री होने के बाद धारूहेड़ा चुंगी के पास वह राकेश के आॅफिस में पार्टी कर रहे थे। रात को करीब साढ़े 10 बजे विकास लघुशंका के बाहर आया तो राजकुमार उर्फ झोटा ने लगभग एक दर्जन साथियों के साथ उस पर फायरिंग शुरू कर दी। उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से बचाव में फायरिंग की। पुलिस बयान में विकास ने बताया था कि झोटा ने उसका रिवाल्वर छीनकर उसे तीन गोलियां मारीं। बाद में आरोपी वहां से फरार हो गए। उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें