कोसली। क्षेत्र के गांव मुरलीपुर निवासी चरण सिंह पुत्र राजसिंह ने गणित विषय में सीएसआईआर-नेट परीक्षा क्वालीफाई कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया स्तर पर 41वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है और परिजनों व गुरुजनों ने उन्हें बधाई दी है।चरण सिंह ने बीएससी, एमएससी और बीएड तक की पढ़ाई पूरी कर रखी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि निरंतर मेहनत और मार्गदर्शन से ही यह संभव हो पाया है।