फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिल्ली-जैसलमेर रेलसेवा के मार्ग में हुआ बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने दिल्ली-जैसलमेर रेलसेवा के मार्ग में संशोधन किया है। यह बदलाव फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के लिएट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने इसकी जानकारी दी। यह रेलसेवा 21 अगस्त से 24 सितंबर तक दिल्ली से रवाना होगी। पहले यह ट्रेन रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा मार्ग से चलती थी। अब यह रेवाड़ी-महेंद्रगढ़-लोहारू-सीकर-रींगस होकर संचालित होगी। संशोधित मार्ग पर महेंद्रगढ़, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़ और सीकर स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा। इस बदलाव से महेंद्रगढ़ और आसपास के यात्रियों को दिल्ली-जैसलमेर रेलसेवा से यात्रा का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें