रेवाड़ी। पुलिस की ओर से 5 से 11 अक्तूबर तक चले विशेष अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1281 वाहन चालकों के चालान किए गए। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, तेज डीजे व प्रेशर हॉर्न बजाने, बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालने और लेन बदलने के नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की गई। बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले 14 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा, वाहनों पर लाल-नीली बत्ती लगाने के मामले में एक और लेन बदलने से संबंधित नियमों की अवहेलना पर 1258 चालान किए गए।