फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आशा वर्कर के गले से चेन खींची

Fri, 16 Aug 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रोडवेज बस पर सवार होकर गांव जा रही एक आशा वर्कर के गले से उचक्का सोने की चेन खींच ले गया। गांव आसियाकी टप्पा जड़थल की आशा वर्कर ने पुलिस को शिकायत दी है। वह रेवाड़ी से अपने गांव के लिए बस में सवार हुई थी। जब रोडवेज बस मांढैया के पास पहुंची तो किसी ने उसके गले से सोने की चेन तोड़ ली। पता चलने पर उसने बस रूकवाई और चोर की तलाश भी की। लेकिन चोर और चेन का कोई सुराग नहीं लगा। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें