फोटो : 27शिविर में बच्चों को प्रमाण पत्र वितरण करते शिक्षकगण। स्रोत : विभाग
कोसली। बाल भवन में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर के समापन पर शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागी बच्चों के लिए प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कोसली के शहीद जगदेव सिंह राजकीय माॅडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय के मुख्य शिक्षक ज्ञानेंद्र मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता ग्राम सरंपच रामकिशन द्वारा की गई। मुख्य अतिथि व सरंपच के स्वागत उपरांत उनके द्वारा प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बाल कल्याण परिषद को ग्रीष्मकालीन शिविर के सफल आयोजन की बधाई दी। इस अवसर पर प्रतिभागी बच्चों के अभिभावक व बाल भवन कोसली से स्नेहलता, सतीश कुमार कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद