फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 319 महिलाओं और युवाओं को वितरित किए प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। सामाजिक इकाई सुमन निर्मल मिंडा फाउंडेशन की ओर से बावल क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जुड़ीं 319 महिलाओं और युवाओं को सिलाई एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रमाण पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रमाण पत्र वितरण समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम बवाल मनोज कुमार थे। उनके साथ फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. सुमन मिंडा, जिला प्रोग्राम अधिकारी शालू यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव, प्रियंका यादव व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी समारोह में उपस्थित रहे। एसडीएम मनोज कुमार ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें