रेवाड़ी। देश की दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर 16 फरवरी को होने वाली अखिल भारतीय औद्योगिक और सेक्टोरल हड़ताल में एआईयूटीयूसी और संबंधित यूनियन, कर्मचारी संगठन हिस्सा लेंगे। एआईयूटीयूसी के राज्य प्रधान कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि मजदूर विरोधी चार लेबर कोड, केंद्र और राज्य सरकार की अन्य श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल सुभाष चंद्र बोस पार्क में सुबह 11 बजे किया जाएगा। संवाद