बाल गृह व शेल्टर होम बच्चों को उपहार भेंटर कर दीपावली पर्व मनाते उपायुक्त अभिषेक मीणा। संवाद
रेवाडी। आवास पर उपायुक्त और जिला बाल कल्याण परिषद के प्रधान अभिषेक मीणा ने बुधवार को आस्था कुंज स्थित बालगृह और शेल्टर होम बावल के बच्चों के साथ दिवाली धूमधाम से मनाई। उपायुक्त ने बच्चों को मिठाई व उपहार वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दीपावली पर हर घर में दीप जले, कोई भी त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। इस अवसर पर डब्ल्यूसीडी विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, जिला बाल कल्याण परिषद की कार्यक्रम अधिकारी पिंकी दलाल, प्रवीन यादव, अशोक, बाल गृह की अधीक्षिका मुग्धा यादव, डीसीपीओ दीपिका, करुणा, सोनू, अमित, शुक्रम, जयबीर आदि उपस्थित रहे।