गांव माजरा श्योराज में पौधरोपण करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : 1
रेवाड़ी। गांव माजरा श्योराज में पूर्व सरपंच अजीत सिंह ने अपने जन्मदिन पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बरगद और पीपल सहित 11 पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। अजीत सिंह ने कहा कि विशेष अवसरों पर पौधरोपण करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और युवाओं को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरणा मिलती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सुल्तान सिंह, सुभाष चंद्र, धर्मपाल, अशोक, आनंदपाल, डॉ. पंकज यादव, इंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण में सहयोग का संकल्प लिया। संवाद