परीक्षा केंद्र के बाहर रोल नंबर देखते परीक्षार्थी। संवाद
रेवाड़ी। सीबीएसई की 12वीं कक्षा की हिंदी की परीक्षा सोमवार को 26 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें 1387 परीक्षार्थियों ने भाग लिया जबकि 13 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों को केवल पेन ले जाने की अनुमति थी। मोबाइल फोन, ब्लू टूथ डिवाइस, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था। परीक्षा के दौरान कहीं से भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र उम्मीद के मुताबिक सरल रहा। अधिकतर प्रश्न पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे, जिससे उन्हें हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। सीबीएसई कोऑर्डिनेटर विक्रम यादव ने बताया कि सोमवार को सीबीएसई की 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा 26 केंद्रों पर हुईं। परीक्षा के दौरान नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।