धारूहेड़ा। एक निजी स्कूल का बस चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया है। एक वीडियो भी वायरल हुई है, जिसमें बस का चालक नशे में धुत नजर आया। ग्रामीणों ने उसे इस हालत में देख रोक लिया। बस में उस वक्त बच्चे सवार थे। ग्रामीण जब ड्राइवर को रोक रहे थे तो वह धमकी दे रहा था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। जांच अधिकारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी चालक तीतरपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव का केस दर्ज किया है।