कोसली। गांव सुमाखेड़ा स्थित एक परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोर 11 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव निवासी परमानंद ने बताया कि उसने गांव में परचून की दुकान खोली है। शनिवार को जब वह दुकान पर गए तो देखा कि गेट का ताला टूटा है। जाटूसाना थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।