धारूहेड़ा। कस्बा निवासी एक व्यक्ति के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर के आदर्श नगर गली नंबर 2 निवासी प्रेम प्रकाश ने बताया कि सोमवार को वह किसी काम से धारूहेड़ा आया हुआ था। दोपहर करीब 11 बजे वह रेवाड़ी आने के लिए जंगल बेबलर के नजदीक साधन का इंतजार कर रहा था।
तभी उसके पास एक गाड़ी आकर रुकी जिसमें तीन लड़के मौजूद थे। कुछ दूर चलने के बाद गाड़ी चालक ने गाड़ी को जयपुर की तरफ ले जाने लगा। आरोपियों ने सात हजार रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।