फोटो : 29घर में बिखरा हुआ सामान। स्रोत : वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। खालेटा गांव में मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए। खालेटा गांव निवासी अभय सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी सुरेश देवी के साथ 16 जून को टपुकड़ा गांव गए थे, जहां उनके बेटे ने आटा मिल लगा रखी है। 22 जून तक वहीं रुके। जब देर शाम वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चेक करने पर पता चला कि नकद के अलावा सोने की चेन, 4 अंगूठियां, एक जोड़ी झुमके और 4 जोड़ी पायल गायब थी। करीब 52,500 रुपये नकद और 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात नहीं मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।