रेवाड़ी। सीसीटीवी में कैद चोर। स्रोत: वीडियो ग्रैब
रेवाड़ी। जिले के गांव फदनी में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की। चोर 2 लाख रुपये की नकदी और करीब 5 लाख रुपये के गहने चुरा ले गए। चोरी की वारदात एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें कुछ चोर हथियारों से लैस होकर घर के भीतर घुसते हुए नजर आए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव फदनी निवासी रामकुमार, नरेश व सचिन बीती रात अपने घरों में परिवार के साथ सोए हुए थे। आधी रात एक-एक कर चोर तीनों घरों में दाखिल हुए। चोरों ने उन्हीं कमरों को निशाना बनाया, जिनमें परिवार के लोग नहीं सोए हुए थे। सुबह जब इन तीनों परिवारों के लोग उठे तो घर का सामान इधर-उधर बिखरा मिला। घर को चेक किया तो तीनों ही जगह से चोर करीब 2 लाख रुपये की नकदी और 5 लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर घर के अंदर दाखिल होते हुए दिखाई दिए। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
सीसीटीवी में दिखाई दिया कि दो चोरों के हाथ में हथियार भी है। चोरों ने लोहे के सरिया के जरिए लॉक तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए। एक घर के दरवाजे के पास ही छिपा रहा, जिससे किसी के आने का पता चल सके।