संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। गांव खोरी में एक व्यक्ति की ओर से भाई की जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव खोरी निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु 1990 में हुई थी। वह पांच वारिसों को पीछे छोड़ गए। यह भूमि पांचों वारिसों के हिस्से में समान रूप से आनी चाहिए थी। धर्मपाल का आरोप है कि उसके भाई ने मां की मृत्यु के बाद पटवारी को बताया कि अब केवल परिवार में वही अकेला बचा है। जमीन उसके नाम हो गई। धर्मपाल का कहना है कि पटवारी के साथ मिली भगत कर यह पूरा षड्यंत्र रचा है। मामले में एक नंबरदार की भी संदिग्ध भूमिका सामने आ रही है। धर्मपाल ने इस मामले की शिकायत कष्ट निवारण समिति के अध्यक्ष एवं सामाजिक न्याय एवं राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव के समक्ष उठाया था। वहीं, अब पुलिस ने कार्रवाई करने के आदेश के बाद मामले दर्ज कर लिया है।