फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर दंपती पर धोखाधड़ी करने का केस दर्ज, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कसौला थाना क्षेत्र के गांव सुठानी में एक दुकान को लेकर छिड़े विवाद में अब पुलिस ने डॉक्टर दंपती सहित 3 लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि डॉक्टर दंपती ने किसी तीसरे व्यक्ति के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर दुकान अपने नाम करा ली। वहीं 3 दिन पहले ही डॉक्टर ने कुछ लोगों पर धमकी देने का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बावल रोड पर गांव सुठानी की जमीन पर एक दुकान बनी हुई है। यह दुकान सुठानी निवासी बबीता के नाम पर दर्ज है। बबीता का आरोप है कि उसने रेवाड़ी के कोनसीवास रोड निवासी डॉ. सुरेन्द्र वर्मा और उनकी पत्नी डॉ. सोनिया वर्मा को वर्ष 2021 में 25 हजार रुपये किराये पर अपनी दुकान दी थी।
बबीता ने आरोप लगाया कि गांव कमालपुर निवासी शेर सिंह ने जायदाद की दिशाएं दिखाकर गलत तरीके से उनकी दुकान को बेच दिया, जबकि उसके पास ना केवल कब्जा, बल्कि रजिस्ट्री व इंतकाल भी उनके नाम पर दर्ज है। कसौला थाना पुलिस ने बबीता की शिकायत पर डॉ. सुरेन्द्र वर्मा, डॉ. सोनिया वर्मा के अलावा शेरसिंह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, 3 दिन पहले डॉ. सोनिया वर्मा ने कसौला थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनके पति डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने अपना अस्पताल खोलने के लिए आसलवास निवासी गजेन्द्र उर्फ मुर्गा व विपिन से मुलाकात की थी। आरोप है कि दोनों ने झूठ बोलकर अपनी मलकियत व कब्जा बताकर एक दुकान उनके पति को रेवाड़ी-बावल रोड पर सुठानी गांव की सीमा के अंदर दिखाई तथा अपनी जायदाद बताकर उस दुकान को किराये पर दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें