रेवाड़ी। जीआरपी ने लोहारू रेलवे स्टेशन के गेट पर रास्ते में ऑटो खड़ा करने के आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। जीआरपी के अनुसार लोहारू की लोको कॉलोनी निवासी चालक कालूराम ने अपना ऑटो बीच रास्ते में खड़ा किया हुआ था। इससे आवागमन बाधित हो रहा था। मना करने के बाद भी उसने अपना ऑटो वहां से नहीं हटाया। जीआरपी ने ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया। वहां से मिली रिपोर्ट के आधार पर जीआरपी ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।