फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गोली चलाने के मामले में आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Tue, 06 Feb 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव मीरपुर में रविवार को गोली चलाने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस की टीम ने जब निरीक्षण किया तो घटनास्थल पर एक खाली खोल भी मिला है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मीरपुर निवासी 44 वर्षीय अमित ने बताया कि वह अटेली मार्केट कमेटी में नौकरी करता है। रविवार खारा कुआं की तरफ अपने घर जा रहा था। तभी उसके चाचा राजेंद्र अपनी गाड़ी ग्रैंड विटारा लेकर उसके सामने खड़ा था। जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरा तो उन्होंने अभद्र भाषा को प्रयोग किया।
अमित का कहना है कि जब उसने पिछली बार अपने चाचा राजेंद्र से बातचीत की थी तो उसे गोली मारने की बात कही थी। रविवार को राजेंद्र ने उसे देखते ही तुरंत अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। गोली अमित के बाए कंधे के ऊपर गर्दन के पास लगी। इस दौरान मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। हालांकि, राजेंद्र गाड़ी लेकर भागने में कामयाब हो गया। अमित को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामला सुबह करीब 11 बजे के आसपास का था। फिलहाल अमित की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने अमित के ब्यान के आधार पर राजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है ओर जांच शुरू हो चुकी है।

अमित कुमार, एएसआई, थाना धारूहेड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें