रेवाड़ी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला प्रभारी के मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में मॉडल टाउन थाना पुलिस ने एक आरोपी गांव रामपुरा निवासी सोनू सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया है। शहर के सरकुलर रोड नजदीक लियो चौक निवासी कमल निम्बल ने शिकायत में बताया कि 14 नवंबर को वह अपने परिवार सहित मकान पर ताला लगाकर पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। अगले दिन सुबह जब वह घर वापस आए तो कमरे का ताला टूटा था और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला। माॅडल टाउन थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।