फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अपहरण कर फिरौती वसूलने और हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Mar 2023 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के झज्जर चौक से राजस्थान निवासी तीन युवकों का अपहरण कर फिरौती वसूलने और एक व्यक्ति की हत्या के मामले में शहर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना सात माह पहले हुई थी। अभी तक राजस्थान पुलिस इसकी जांच कर रही थी। अब राजस्थान के पिलानी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए रेवाड़ी भेजा है। अब शहर थाना पुलिस मामले की जांच करेगी।
राजस्थान के सीकर के गांव नरहड़ निवासी जानकी देवी ने पिलानी थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका बेटा ईश्वर सिंह 27 अगस्त को किसी काम से पिलानी गया था, जो लापता हो गया है। बाद में जानकी के दामाद गांव कुहाड़वास निवासी कर्ण सिंह के मोबाइल पर ईश्वर सिंह के नंबर से काल आई, जिसमें लापता ईश्वर सिंह के अपहरण और 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने की बात बताई गई। फिरौती की रकम ना देने पर अपहृत ईश्वर सिंह के हाथ-पैर तोड़ने की धमकी भी दी गई थी। पिलानी थाना पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर कार्रवाई करते हुए जिला गुरुग्राम के कस्बा पटौदी से स्थानीय पुलिस के सहयोग से अपहृत ईश्वर सिंह, गुलाब सिंह तथा सुरेश सैनी को छुड़वाया था और अपने साथ पिलानी ले गई थी। मुक्त करवाए गए तीनों युवक अपने घर चले गए थे। रात में सुरेश सैनी की तबीयत खराब होने पर उसे पिलानी के बिरला सार्वजनिक अस्पताल में लाया गया था, जहां से रेफर कर दिया गया था। सुरेश को सीकर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने पिलानी थाने के सामने शव को रख कर हंगामा भी किया था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार मृतक सुरेश के साथ अपहृत हुए ईश्वर सिंह ने पुलिस को बयान दिए थे। ईश्वर सिंह ने बताया था कि वह गुलाब गुर्जर व सुरेश के साथ रेवाड़ी पौधे खरीदने के लिए गए थे। रेवाड़ी से महेश व अनिल तीनों को अपने साथ ले गए थे। महेश ने बंधक बना कर मारपीट करते हुए रुपये की मांग की थी। जान बचाने के लिए उन्होंने दो लाख सात हजार रुपये महेश को दिए थे। मृतक सुरेश के भाई नथमल सैनी द्वारा दिए परिवाद पर अपहरण की एफआईआर में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पिलानी थाना पुलिस ने मंगलवार को जीरो एफआइआर दर्ज कर मामला जांच के लिए रेवाड़ी पुलिस के पास के भेजा है। तीनों युवकों का अपहरण शहर के झज्जर चौक से हुआ था। इसलिए मामला भी शहर थाना में दर्ज किया गया है। शहर थाना पुलिस ने महेश व अनिल के खिलाफ अपहरण, फिरौती मांगने, मारपीट करने व गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें