रेवाड़ी एलआईसी ऑफिस से ड्यूटी करके बाइक पर अपने घर आ रहे कर्मचारी की कार की टक्कर से मौत हो गई। सोमवार शाम पांच बजे शहर के ब्रास मार्केट स्थित एलआईसी कार्यालय से लिपिक कोसली क्षेत्र के गांव टूमना निवासी 52 वर्षीय श्रीराम अपने घर जा रहा था। गांव बालधन के पास बाइक सवार श्रीराम कार की टक्कर लगनेे के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया, कार चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जाटूसाना थाना पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी पहुंचाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।