फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेलिंग से टकराई कार, कोई हताहत नहीं

Sun, 07 Apr 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। कार में घुसी डिवाइडर पर लगी रेलिंग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 पर डिवाइडर की रेलिंग से कार टकरा गई। कार सवार पांचों लोग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

बागपत निवासी नीरज भाटी ने बताया कि वह चार दोस्तों के साथ कार से राजस्थान के जयपुर में किसी काम से गए हुए थे। शुक्रवार को सभी बागपत लौट रहे थे। हाईवे पर आनंदपुर कट के पास दो ट्रक साथ-साथ चल रहे थे। उनकी कार ट्रक के पीछे थी। एक ट्रक चालक ने अचानक साइड दबा दी। खुद को बचाने के लिए कार को सर्विस रोड की तरफ दबाया तो डिवाइडर की रेलिंग से कार टकरा गई। संवाद
फिलहाल कोई भी शिकायत नहीं आई है। शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।- लाजपत, प्रभारी, बावल थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें