फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टायर फटने से खंभे से टकराई कार

Sat, 20 Apr 2024 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। स्रोत : वीडियो ग्रैप
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर नहर के समीप तेज रफ्तार एक कार का टायर फट गया। इससे कार पलटने के बाद खंभे से टकरा गई। इसी बीच कार का एयरबैग खुल गया। हादसे में चालक को मामूली चोट लगी है। कार चालक भिवानी निवासी शख्स किसी काम से बावल आया था। लौटते वक्त शुक्रवार को हादसा हो गया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हादसे की सूचना के बाद चालक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। गांव मुंडियाखेड़ा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह दिल्ली-जयपुर हाईवे से घर जा रहा था। तभी एक कार हाईवे पर चढ़ी। कार नहर के पास ही पहुंची थी कि अचानक अगला टायर फट गया। धमेंद्र की मानें तो कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें