रेवाड़ी। पुलिस को दी शिकायत में रामनिवास ने बताया कि गांव गुडियानी में उसका मकान है। कई दिनों से बंद पड़ा था। इस दौरान भाई ने पीछे की दीवार तोड़कर नया दरवाजा लगाकर कब्जा कर लिया। बिजली का मीटर भी लगवा दिया। रामनिवास का कहना है कि मौजूदा समय में वह दिल्ली में रह रहा है। घर पर कम ही आना-जाना होता है। जब वह घर आया तो देखा कि भाई ने गेट बना रखा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद