कुंड। कैप्टन ब्रजकिशोर ने सैनिक स्कूल रेवाड़ी के प्राचार्य का पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उनका स्वागत किया गया। निवर्तमान प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने कैप्टन ब्रजकिशोर को कार्यभार सौंपा। कर्नल जसरोटिया ने विद्यालय की उपलब्धियां बताईं। नवनियुक्त प्राचार्य कैप्टन ब्रजकिशोर ने बताया कि कैडेट का शारीरिक, मानसिक विकास करना और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला में उनका प्रवेश उनकी वरीयता होगी। प्राचार्य कैप्टन ब्रजकिशोर कुशल प्रशासक एवं भारतीय नौसेना के प्रतिष्ठित अधिकारियों में रहे हैं। संवाद