फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कैंटर सवार कंपनी कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-48 पर गांव संगवाड़ी के निकट शुक्रवार रात सड़क पर खड़े ट्रक से एक कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर में सवार एक कंपनी कर्मचारी मौत हो गई। कंपनी कर्मचारी नारनौल का रहने वाला था। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नारनौल के मोहल्ला नलापुर निवासी केशव धारूहेड़ा स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। शुक्रवार रात को कंपनी से लौटते समय केशव ने बावल आने के लिए एक कैंटर में लिफ्ट ली थी। गांव संगवाड़ी के निकट कैंटर की हाईवे पर खड़े ट्रक से टक्कर हो गई जिसमें केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीपुलिस ने घायल केशव को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कसौला पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें