फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीपीपी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आज से लगेंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीपी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आज से लगेंगे शिविर
विज्ञापन

- जिले में 10, 11, 16, 17 व 18 को होगा जागरूकता शिविरों का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। प्रदेश सरकार की ओर से लोगों की परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं का समाधान के लिए 10 दिसंबर, रविवार 11 दिसंबर, शुक्रवार 16 दिसंबर, शनिवार 17 दिसंबर व रविवार 18 दिसंबर विशेष शिविर लगाए जाएगें।
इसमें डाटा सत्यापन करने के लिए नागरिक संसाधन सूचना विभाग व फैमिली इंफोरमेशन डाटा रिपॉजिटरी, हरियाणा परिवार नियोजन प्राधिकरण (एचपीपीए) के माध्यम से जिला में डीसी अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में विशेष शिविरों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि डाटा सत्यापित करवाने व दस्तावेंजों में सुधार के लिए जिला के ग्राम एवं वार्ड स्तर पर लगने वाले कैंप में लोग भागीदार बनें और सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपना परिवार पहचान पत्र अपडेट अवश्य कराएं। इन शिविरों में परिवार पहचान पत्र से डाटा में से संबंधित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। कैंप में सभी अपडेटेड परिवारों को हस्ताक्षरित परिवारों में बदलना, एफआईडीआर में मौजूद नहीं व गलत तरीके से मैप किए गए नागरिकों/परिवारों के डेटा को कैप्चर करना, सत्यापित की स्थिति वाले सभी नागरिकों के लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र अपलोड करना, पीपीपी डेटा का सुधार (आय को छोडक़र), हरियाणा में रहने वाले परिवारों का पंजीकरण जो एफआईडीआर में नहीं हैं, एफआईडीआर में नॉट ट्रेसेबल के रूप में चिह्नित परिवारों का सत्यापन करना आदि कार्य किए जाएंगे। कैंप में स्थानीय ऑपरेटर, ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, एफपीएस मालिक, बिजली मीटर रीडर/सहायक लाइनमैन/लाइनमैन, सक्षम युवा की देखरेख में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि कैंप में लोग जिनकी आयु 55 साल से अधिक है उनके जन्म प्रमाण पत्र की वैरिफिकेशन होगी, जिसके तहत जन्म प्रमाण पत्र, एसएलसी, मैट्रिक सर्टिफिकेट अथवा 2017 से पहले का वोटिंग कार्ड अवश्य साथ लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें