फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्कूल वैन में नहीं लगे थे कैमरे, नोटिस जारी

Fri, 05 Jul 2024 03:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्कूल वैन पर कार्रवाई करती डीपीओ शालू यादव। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्ले स्कूलों पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शिकंजा कसा है। डीपीओ ने एक स्कूल के वैन में कैमरे नहीं लगने और हेल्पलाइन नंबर नहीं लिखा होने पर एक स्कूल संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। वहीं एक अन्य स्कूल संचालक को मान्यता को लेकर नोटिस जारी किया गया है।
डीपीओ की सख्ती से प्ले स्कूलों के संचालकों में हड़कंप मच गया है। एसबीआई के पास चल रहे एक प्ले स्कूल की वैन का चालक नाईवाली चौक की ओर से वैन को तेज रफ्तार से ले जा रहा था। गलत तरीके से ओवरटेक करने के कारण एक नागरिक ने उसे उसे वैन सावधानी से चलाने की सलाह दी, तो चालक दुर्व्यवहार करने पर उतारू हो गया। चालक ने कहा कि वह इससे धीरे वैन नहीं चला सकता। जब बात प्ले स्कूल संचालक तक पहुंची तो उसने भी चालक को समझाने की बजाय उसी का पक्ष लेना शुरू कर दिया। इसके बाद मामले की शिकायत जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव को की गई।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद डीपीओ शालू यादव तुरंत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास चल रहे प्ले स्कूल में पहुंच गईं। उन्होंने स्कूल वैन को देखा तो उसमें न तो कैमरे लगे हुए थे और न ही वैन पर हेल्पलाइन नंबर अंकित थे। चालक के व्यवहार और अनियमितताओं पर डीपीओ ने स्कूल संचालक को नोटिस जारी करते हुए जल्द जवाब देने के निर्देश दिए हैं। डीपीओ ने एक अन्य प्ले स्कूल को बिना मान्यता चलाए जाने पर भी नोटिस जारी किया है। इससे प्ले स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है
विज्ञापन


वर्जन:

प्ले स्कूलों में मासूम बच्चों को भेजा जाता है। वैन चालकों की लापरवाही बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। नियमों की पालना नहीं करने वाले प्ले स्कूलों के खिलाफ विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। -शालू यादव, डीपीओ रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें