संवाद न्यूज एजेंसी
भिवाड़ी। सेक्टर 7 स्थित आलमपुर की ढाणी में रविवार की रात एक सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो चोरी हो गई। पीड़ित आलमपुर की ढाणी निवासी कमल दायमा ने बताया कि उनकी सफेद रंग की स्कॉर्पियो रोजाना की तरह रात को घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह जब कमल दायमा ने गाड़ी घर के सामने नहीं पाई तो आसपास के सीसीटीवी फुटेज जांचे गए। फुटेज में पूरी घटना सामने आई, जिसके आधार पर चोरों की पहचान और गाड़ी की दिशा का पता चला। फुटेज से यह भी पता चला कि चोर गाड़ी को तावडू की ओर ले गए हैं। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर पता चला कि ब्लैक स्कॉर्पियो से एक व्यक्ति उतरा, उसकी स्कॉर्पियो को लेकर फरार हो गया।