फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एमडीयू के माहौल को सुदृढ़ करने का आह्वान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नववर्ष पर एमडीयू में कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विश्वविद्यालय के डीन, निदेशकों तथा विभागाध्यक्षों के साथ संवाद बैठक की। कुलपति ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल को सुदृढ़ करने, छात्रों की समस्याओं के त्वरित समाधान व विभागों में सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने विश्वविद्यालय पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. सतीश मलिक व उनकी टीम के प्रयासों की विशेष रूप से प्रशंसा की। कुलपति ने विश्वविद्यालय में शोध गतिविधियों के बढ़ते विस्तार पर कहा कि एमडीयू में शोधार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है और वर्तमान में लगभग 1500 शोधार्थी विश्वविद्यालय से जुड़े हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें