रेवाड़ी। पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में गांव कुतुबपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथावाचक परमानन्द महाराज ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में भगवान की कथा सुनने और सत्संग करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, सदाचार और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। संवाद