फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री का स्वागत

Fri, 15 Mar 2024 03:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। मुख्यमंत्री नायब सैनी की कैबिनेट में शपथ ग्रहण के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र बावल में कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सभी धार्मिक स्थलों से होते हुए मुख्य बाजार के रास्ते यह रोड शो बावल मंत्री के निवास पर समाप्त हुआ। आयोजन में उपस्थित कार्यकर्ताओं और बावल शहर की जनता को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा की जिस तरह से पहले भी हम एकजुट होकर भाजपा की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करते रहे हैं, इसे निरंतर आगे बढ़ाना है। साथ ही अधिक परिश्रम कर हरियाणा की 10 की 10 सीटों को जीतकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को और भी मजबूत बनाने का कार्य करना है। इस अवसर पर महिला मोर्चे का भी विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें