फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अक्षय तृतीया पर 300 करोड़ का हुआ कारोबार

Sat, 11 May 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। एक ज्वैलरी शॉप पर खरीददारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। अक्षय तृतीया के मौके पर शहर के बाजारों में रौनक रही। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों और कपड़ों की खरीदारी की। दुकानों पर भीड़ उमड़ने से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए थे। ऑटोमोबाइल सेक्टर का भी कारोबार काफी अच्छा गया। लोगों ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों की खरीदारी की। जिले में करीब 300 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन

दरअसल अक्षय तृतीया के अवसर पर सभी शुभ कार्य होते हैं। इसी वजह से लोग बढ़-चढ़कर खरीदारी करते हैं। अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहा जाता है। इस दिन बिना पंचांग देखे ही शुभ कार्य किए जा सकते हैं। शादी, वस्त्र, जमीन, नए घर में प्रवेश आदि क्रियाएं करना शुभ होता है। नवदीप ज्वेलर्स के संचालक दीपक सोनी ने बताया कि लोगों ने सोने चांदी के जेवरात खरीदने में काफी दिलचस्पी दिखाई है। करीब सवा सौ करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। इस बार कारोबार पिछले साल की तुलना में काफी बेहतर गया है।
कपड़ा कारोबारी मुकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को काफी अच्छी खरीदारी हुई है। इस वजह से कारोबार काफी अच्छा गया है। जिले में करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। दुकानदार राहुल ने बताया कि लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की है। इससे कारोबार इस बार काफी बेहतर गया है। डिजाइनर कपड़े काफी पसंद आए हैं।
विज्ञापन

इंसेट
दो पहिया और चार पहिया वाहनों की हुई बिक्री
चार पहिया वाहन कंपनी के मैनेजर आशुतोष ने बताया कि कई लोगों ने पहले से ही वाहनों की बुकिंग कर रखी थी। शुक्रवार को ले गए। शुक्रवार के दिन भी लोग वाहनों की खरीदारी करने के लिए आए थे। करीब 20 वाहनों की खरीदारी हुई है और 20 वाहनों की बुकिंग थी। दोपहिया वाहन के मैनेजर राजेश का कहना है कि पहले से ही काफी बुकिंग थी और नई बुकिंग भी आई है। साथ ही जिन लोगों को जिस तरह के वाहनों की जरूरत थी, वह बेचे गए हैं। करीब 30 मोटरसाइकिल की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें