buson me baithe parwasi majdoor
- फोटो : AMAR UJALA
रेवाड़ी। जिले के 22 से अधिक क्वारन्टीन सेंटर में 1 मार्च से फंसे हुए 15 से अधिक मजदूरों को लेकर उनके गृह जिले में हरियाणा रोड की 50 बसें रविवार दोपहर तक रवाना हुई। यह प्रक्रिया सुबह 4:00 बजे शुरू हुई थी और दोपहर तक चलती रहीl
बता दें कि बस रेवाड़ी डिपो से प्रवासी मजदूरों को लेकर बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा सहित यूपी के अनेक जिलों के लिए रवाना हुई हैंl इनमें सबसे अधिक संख्या 13 बसें बुलंदशहर के लिए रवाना हुई हैं।